भदोही, नवम्बर 15 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के मशाल रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में शनिवार को जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पार्टीजनों ने याद किया। कोऑर्डिनेटर दया शंकर पांडेय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। देश को वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव प्रदान की। बड़े-बड़े औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों की स्थापना का श्रेय जाता है। आज भाजपा सरकार सभी को मिटाने पर आमदा हैं। हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और देश के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी।आरोप यह भी पढ़ें- Munger News: पंडित नेहरू की मनायी गई जयंती, कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का लिय...