Bhadoni News: आधा दर्जन वाहनों का हुआ चालान
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: ऊंज। हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार के पास सोमवार की रात पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन वाहनों का चालान काटने के साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एसआई रमेश सिंह ने बताया कि रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है तो उसे रोककर पूछताछ की जा रही है। बिना हेलमेट के बाइक चलाना कितना घातक साबित होता है यह हादसा होने के बाद पता चलता है। बिना सीट बेल्ट लगाए कार कदापि न चलाएं। रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें। नियमों के पालन से ही सड़क हादसा में कमी आना संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.