भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आत्म सुरक्षा के लिए पढ़ाई करने वालीं करीब तीन हजार छात्राएं मार्शल आर्ट जुड़ो कराटा का प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण देने के लिए चयनित विद्यालयों में एक-एक प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी।जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले के 33 राजकीय हाईस्कूल और पांच इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली 3500 छात्राएं मार्शल आर्ट और जूडो, कराटे में पारंगत होंगी। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान में विशेषज्ञ प्रशिक्षक 90 दिनों तक प्रशिक्षण देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 38 प्रशिक्षकों को विद्यालयों में रखा जाएगा। जिले में 33 राजकीय हाईस्कूल और छह राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हैं। यह भी पढ़ें- 21 राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की होगी भर्ती जिसमें...