Bhadoni News: आटो से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अलुआ गांव के पास गुरुवार की रात आटो से बचने के प्रयास में बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल का उपचार महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया। भदोही निवासी बाइक सवार खुर्शीद बाइक से अलुआ गांव आया था। रात में वह वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर पहुंचते ही आगे जा रहा एक आटो अचानक मुड़ गया। ऐसे में आटो से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। आटो चालक मनमाने ढंग से वाहन को मोड़ दे रहे हैं, जो आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.