भदोही, नवम्बर 16 -- Bhadoni News: सुरियावां। थाना क्षेत्र के मतेथू बाजार में शनिवार की देर शाम आटो से गिरा एक अधेड़ चोटिल हो गया। मोढ़ निवासी हिंछलाल दानूपुर किसी काम से आया था। एक बच्चा संग बाजार में पहुंचा और दुर्गागंज जाने के लिए बच्चे को अंदर बैठाया और स्वयं लटक गया। इस बीच ब्रेकर पर वह गिरकर चोटिल हो गया। इलाज निजी अस्पताल में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...