भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज बाजार में आटो चालकों की मनमानी से आए दिन जाम लग रहा है। फ्लाईओवर के पास आटो खड़ी करने को लेकर आटो चालक विवाद करने को उतारु हो जा रहे हैं। महराजगंज बाजार स्थित अंडरपास व सर्विसलेन पर आटो चालकों का कब्जा बना हुआ है। अंडरपास से गुजरने वाले बड़े वाहन रास्ता न मिलने पर खड़े हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं आटो चालक ट्रक, ट्रेलर व ट्रैक्टर चालकों से विवाद करने को उतारू हो जा रहे हैं। आटो चालकों की मनमानी से स्थानीय लोगों में विवाद बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...