भदोही, नवम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता(पीईटी) परीक्षा एक नवंबर रविवार को दो पालियों में होगी। पीईटी की परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर रोल नंबर अंकित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रहेगी। गेट पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जहां, प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी तथा दो पाली की परीक्षा में कुल 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आज दो पालियों में 16 केंद्रों पर कराई जाएगी पीईटी प्रथ...