भदोही, नवम्बर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मिश्राईनपुर गांव निवासी आकाश यादव ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमआर), पांडुचेरी से एमबीबीएस किया। घर आगमन पर स्वजनों ने स्वागत किया। बेटे की सफलता पर पिता धर्मराज यादव गदगद हैं। बताया कि आकाश ने 10वीं में 94 और 12वीं में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आकाश ने सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम को दिया। कहा कि जल्द ही मास्टर ऑफ सर्जरी की उपाधि हासिल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...