भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अभोली ब्लाक के मिश्राइनपुर गांव में सरकारी हैंडपंप पर अवैध रूप से समरसेबल पंप लगा लिया गया है। मामले में आईजीआरएस के तहत शिकायत किया गया था। करीब दो माह बाद संबंधित अफसरों की तंद्रा भंग हुई है। उक्त गांव निवासी इन्द्र यादव ने गत माह 11 जून को शिकायत कर आरोप लगाया था कि सरकारी हैंडपंप पर छोटेलाल यादव द्वारा अवैध समरसेबल लगाकर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत के बाद कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन जांच के लिए अधिकारी करीब दो महीने बाद सात अगस्त को मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने तक शिकायत में लगाया गया समरसेबल वहां मौजूद नहीं था। बताया गया कि समरसेबल को करीब एक महीने पहले ही मौके से हटा लिया गया था। ऐसे में शिकायतकर्ता के सामने अजीब स्थिति पैदा हो गई। जिस समय शिकायत की गई थी, उस ...