Bhadoni News: अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर जिपं ने 15 लोगों को जारी की नोटिस
भदोही, अक्टूबर 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध प्लाटिंग और मकान निर्माण कराने वालों के प्रति जिला पंचायत की सख्ती बढ़ती जा रही है। ग्रामीण अंचलों में बिना नक्शा पास कराए लाखों खर्च कर अलीशान मकान बनवाने वालों की दिक्कतें अब बढ़ने लगी है। जिला पंचायत द्वारा सितंबर माह में 15 ऐसे लोगों को नोटिस जारी हुआ है जो बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग कराने के साथ ही अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे हैं। हिदायत दी गई कि पंद्रह दिन के अंदर नक्शा पास नहीं कराते हैं तो आरसी जारी करते हुए विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत के कार्याधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत विधि भवन मानचित्र 23 मार्च वर्ष 2019 से लागू है। जिले के ग्रामीण अंचलों में व्यापारिक, शैक्षणिक एवं आवासीय भवन को विनिमित करने के लिए जिपं द्वारा मानचित्र प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.