Bhadoni News: अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई
भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे औराई थाना क्षेत्र के पूरेरिसालसिंह निवासी एक पीड़ित परिवार ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीड़ित शिवशंकर ने बताया कि उक्त गांव में मेरी भूमिधरी जमीन है। समधाखास गांव निवासी विपक्षी इस भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर भू माफिया किस्म के लोग मारपीट करने के साथ ही तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। पूर्व में भी इन लोगों द्वारा मारपीट समेत अन्य कृत्य किए जा चुके हैं। दबंगई के बल पर विपक्ष के लोग हमारी जमीन पर नींव खोदकर जबरी मकान बना रहे हैं। अवैध कब्जा को लेकर पूरा पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। ऐसे में माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.