Bhadoni News: अर्द्ध नारीश्वर के रूप में हुआ बाबा का शृंगार
भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि सोमवार को गोपीगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा बड़े शिव एवं बाबा तिलेश्वर नाथ तथा बाबा गोपेश्वरनाथ का भव्य शृंगार करके आरती उतारी गई। देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। दर्शन-पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा बड़े शिव के भव्य स्वरुप में शृंगार के साथ बाबा तिलेश्वरनाथ का अर्द्ध नारीश्वर के रुप में सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से शृंगार किया गया। उसके साथ ही दर्शन-पूजन का शुरू हुआ क्रम देर रात चलता रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाबा हरिगिरिधाम में शिव मंदिर की सजावट अंतिम चरण में आरती और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.