भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तन संवाद। क्षेत्र के अमीरपट्टी का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 25 अक्टूबर से शुरू होगा। अमीरपट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की ओर से होने वाले मंचन की तैयारी पूर्ण हो गई है। 25 अक्टूबर को नारद मोह की लीला से रामलीला का आगाज होगा। वहीं, चार नवंबर को मंचन का समापन होगा। रामलीला मंचन हर रोज रात्रि आठ बजे से लेकर देर रात तक की जाएगी। पांच नवंबर को रामलीला मैदान में मेले का आयोजन होगा। रामलीला का मंचन करीब 42 वर्षों से चल रहा है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: रामलीला 25 से, पांच को होगा भरत मिलाप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...