Bhadoni News: अबूझ हाल में आटो चालक की मौत, कोहराम
भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मेवड़ापुर कब्रिस्तान के पास शुक्रवार दोपहर एक आटो चालक की अबूझ हाल में मौत हो गई। कब्रिस्तान में फातेहा पढ़ने पहुंचे लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उक्त गांव में 45 वर्षीय जावेद पुत्र अली अहमद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रहकर आटो चलाने का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर कुछ लोग मेवड़ापुर कब्रिस्तान में फातेहा पढ़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जावेद पर पड़ी, जो वहां मृत अवस्था में पड़े थे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक के अन्य परिजन मिर्जापुर में रहते हैं। जावेद के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.