Bhadoni News: अफवाहों पर ध्यान ना देने का आह्वान
भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले में इन दिनों चोरियों की बाढ़ आई है। एक भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। चोर दरवाजा तोड़कर, घर में घुसकर वारदात कर रहे हैं। उधर, जिले के लोगों को पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से चोरी से सतर्क रहने का आह्वान किया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में दावा किया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बच्चों के खिलौने वाले साधारण ड्रोन (जिनमें कोई कैमरा नहीं होता) या अन्य सामान्य रोशनियों को 'ड्रोन' बताकर ग्रामीणों में अनावश्यक भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस पर लोगों को विश्वास ना करने की हिदायत दी गई। साथ ही किसी प्रकार की दिक्कतें होने पर यूपी-112 को सूचित करने का आह्वान किया। *
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.