भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में लगे सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण रविवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक किए। इसमें अनुपस्थित मिले तीन स्वास्थ्य कर्मियों के सात दिन का वेतन रोकने को निर्देशित किए। सीएमओ की सख्ती से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में लगे सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मिला कि स्वास्थ्य कर्मचारी अमरजीत, संगीता एवं पंकज अनुपस्थित मिले। इसपर सख्त रवैया अपनाते हुए तीनों लोगों के सात दिन का वेतन रोकने को निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई ड्यूटी में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा...