भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में तेज गति से चल रहे ई-रिक्शा आए दिन अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं। क्षेत्र के नथईपुर गांव के पास गुरुवार की रात बेकाबू ई-रिक्शा पलट गया। संयोग अच्छा था कि चालक समेत सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग सुरियावां थाना क्षेत्र के कुसौली गांव से ज्ञानपुर की तरफ आ रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे मैजिक से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि सवार तीनों लोग बच गए। सड़क पर बने गड्ढे भी ई-रिक्शा पलटने का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...