भदोही, नवम्बर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर के सामने शुक्रवार को बाइक खड़ी करने को लेकर एक दुकानदार और अधिवक्ता में विवाद हो गया। गाली-गलौच के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक नौबत बन गई। दुकानदार और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद से तनाव बना रहा।

बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद घटना के बाद अधिवक्ताओं ने करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। एएसपी शुभम अग्रवाल व एसडीएम अरूण दीक्षित के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। अधिवक्ता की शिकायत पर एक नाजमद समेत 13 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरियावां के भिखारीरायपुर निवासी अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा की माने तो वह न्यायालय परिसर के सामने एक चाय की दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चाय दुकानदार से बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौ...