Bhadoni News: अतिक्रमण रोकने में विफल हुआ सरकारी बोर्ड, बढ़ा रोष
भदोही, जुलाई 15 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धड़ल्ले से हो रहा है। वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर में सरकारी बोर्ड लगने के बावजूद धड़ल्ले से अतिक्रमण कर लिया गया। नपं के अधिकारी हैं कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर अपना पीठ थमथमा ले रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण का दायरा हर तरफ बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण रोकने में सरकारी बोर्ड का लगना पूरी तरह विफल साबित हो रहा है。
अतिक्रमण का बढ़ता सिलसिला नागरिकों की माने तो नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर मुहल्ला में डेढ़ वर्ष पूर्व नपं और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भूमि की पैमाइश करने के साथ ही सरकारी बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड लगाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.