Bhadoni News: अतिक्रमण की गिरफ्त में फंसा चौरी बाजार
भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: चौरी। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करना व्यापारियों की फिदरत बन चुकी है। चौरी बाजार में सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा से आए दिन जाम लग रहा है। सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा करना दुकानदारों की फिदरत बन चुकी है। शाम ढलते ही बाजार में भीड़ बढ़ा नहीं कि जाम की विकट समस्या खड़ी हो जाती है। तीन बजते ही चाट, सब्जी व अंडा विक्रेता पटरियों पर कब्जा करना शुरु कर देते हैं। वाराणसी-भदोही मार्ग पर शाम को वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है। बड़े वाहन आमने-सामने होते ही जाम लगना शुरु हो जाता है। बाजार में हुआ अवैध कब्जा हटवा दिया जाए पुलिस यह जहमत नहीं उठाती। अतिक्रमण न हटने से दूर-दराज से खरीदारी करने आए ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क से सटे सब्जी व फल की दुकान से साइकिल एवं बाइक सवार सटे नहीं कि विक्रेता मारपीट करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.