Bhadoni News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में बढ़ा रोष
भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। वहिदा नगर पावर हाउस से जुड़े सैकड़ों गांव में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी कोई मानक नहीं रह गया है। दिन में तो किसी तरह लोग समय काट ले रहे हैं लेकिन रात्रि में बत्ती गुल होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोग बिस्तर छोड़ने को विवश हो जा रहे हैं। क्षेत्र के बिछिया, सीकीचौरा, भैरोपुर, कुरमैचा, नवधन, ऊंज, सुधवें, रमईपुर, अकोढ़ा, रोही व पिलखुना समेत सैकड़ों गांव में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। उपभोक्ताओं ने चेताया कि शीघ्र ही मनमानी बिजली कटौती पर विराम नहीं लगा तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.