Bhadoni News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र जंगीगंज से जुड़े दर्जनों गांव में आपूर्ति चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शाम पांच बजते ट्रिपिंग का ऐसा खेल शुरू हो जाता है। रात भर लोग उमस भरी गर्मी के बीच व्याकूल होने को विवश होते हैं। क्षेत्रीय लोगों की माने तो जंगीगंज बाजार समेत ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। समाजसेवी आशुतोष मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उमस भरी गर्मी के बीच लोग देर रात्रि तक जागने को विवश हो रहे हैं। फाल्ट के नाम पर भी घंटों बिजली गुल हो जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद संज्ञान में न लिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.