भभुआ, अक्टूबर 7 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर 751.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, वाहन जब्त भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ बेलांव रोड़ स्थित ओरा गांव के पास से पुलिस ने 751.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को जब्त किया है। बुधवार को उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान खुर्द गांव निवासी शंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है। जहां उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ओरा गांव के पास वाहन जांच अभियान चला रहा था। तभी यूपी के तरफ से आ रहा एक पिकअप वाहन को रुकवा कर तलाशी लिया गया। तो पिकअप में छुपा कर 751.56 लीटर अंग्रेजी शराब को लेकर जा रहा था। तभी उत्पाद पुलिस ने शराब को जब्त ...