भभुआ, अगस्त 9 -- Bhabua News: पेज चार की खबर 26 सितंबर को समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ की मनेगी जयंती आर्य समाज मंदिर में गणिनाथ जयंती मनाने को लेकर हुई वैश्य महासभा की हुई बैठक बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आर्य समाज मंदिर में रविवार को हवाई वैश्य महासभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चर्चा बैठक की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश आर्य ने की। बैठक में आगामी 26 सितंबर 2026 शनिवार को समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे चंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर सबसे पहले विधि-विधान के साथ बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना की जा...