भभुआ, अक्टूबर 4 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर 180 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार,कार जब्त मुख्य सड़क पर अकोढी अंडरपास पुल से उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलेके अकोढी अंडरपास पुल से उत्पाद पुलिस ने 180 लीटर शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर फोर्ड कार जब्त किया गया है। रविवार को उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान औरंगाबाद जिला के औरंगाबाद वार्ड 8 निवासी स्वर्गीय रणविजय सिंह के पुत्र शुभंम कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि शराब मामले को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चल रहा था। तभी यूपी से आ रहे एक कार चालक को रुकवा कर तलाशी लिया गया, तो कार में छुपा कर 180 लीटर अंग्रेजी शराब को लेकर जा...