भभुआ, अक्टूबर 14 -- जिला फुटबॉल सुपर लीग-8 का आगाज Bhabua News: जगजीवन स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी आठ टीमें, दो पूल में बांटी गईं फुटबॉल संघ की बैठक में बनी सहमति, निष्पक्ष और रोमांचक मुकाबलों पर जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला फुटबॉल संघ द्वारा जिला फुटबॉल सुपर लीग-8 का आगाज 17 अक्टूबर से जगजीवन स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम संघ के उपाध्यक्ष बिरजू सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आठ टीमों को दो पूल में बांटने का निर्णय लिया गया। पूल-ए में जयहिन्द फुटबॉल क्लब भभुआ, ब्राइट कैरियर पब्लिक फुटबॉल क्लब साहूका, डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल क्लब भेकास और फुटबॉल क्लब नौघरा को जगह मिली है। वहीं, पूल-बी में कैमूर फुटबॉल क्लब भभुआ, इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब अधौरा, महाशक्ति फुटबॉल क्लब पु...