Bhabua News: हेरोइन मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
भभुआ, अक्टूबर 17 -- Bhabua News: भभुआ। स्थानीय पुलिस ने 8.60 ग्राम हेरोइन मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ शहर के वार्ड 10 छावनी मोहल्ला निवासी मुबारक राइन का पुत्र अज्जू राइन है। गुप्त सूचना पर 13 अक्तूबर को जगजीवन स्टेडियम के पास से पुलिस ने बाइक से भागते युवक को पकड़ लिया था। उसने भभुआ वार्ड 10 छावनी मोहल्ला निवासी इमरान अंसारी बताया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको पहले ही न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया था। उसी की निशानदेही पर अज्जू राइन को पुलिस ने गुप्त सूचना पर घर से गिरफ्तार किया है, जिसपर कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ से हेरोइन मामले में फरार आरोपित गिरफ्तारवेद मंत्रों से भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.