भभुआ, जुलाई 1 -- Bhabua News: भौतिकी, रसायनशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अकाउंटेंसी, राजनीति शास्त्र विषय की हुई परीक्षा जिले के 166 विद्यालयों से रोज बीईओ के माध्यम से भेजी जाएगी परीक्षा की रिपोर्ट (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता।

त्रैमासिक परीक्षा की शुरुआत कैमूर जिले के सभी सरकारी हायर सेकेंडरी विद्यालयों में बुधवार से त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन जिले के 166 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण माहौल में परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। पहले दिन विज्ञान एवं कला तथा वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम दिन भौतिकी, रसायनशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अकाउंटेंसी तथा राजनीति श...