भभुआ, नवम्बर 9 -- पुलिस की कार्रवाई और सड़क हादसा Bhabua News: (पेज तीन) चैनपुर। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर नकद रुपये और ताश के पत्तों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा शहर निवासी त्रिपुरारी यादव के पुत्र धनु कुमार, राजेंद्र चौहान के पुत्र रामचरण चौहान, ललन चौहान के पुत्र रामभानू कुमार, कृष्ण्कांत तिवारी के पुत्र देवेन्द्र तिवारी एवं रामाधीन गिरी के पुत्र शिवम गिरी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 25360 रुपये नकद और ताश के पत्तों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हाटा में कुछ लोग समूह में जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना का सत्यापन कराने के बाद छापेमारी कर उक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के...