भभुआ, अक्टूबर 9 -- सब्जी उत्पादकों और व्यवसाय को बढ़ाने पर चर्चा Bhabua News: शाहाबाद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में डीसीओ कार्यालय में हुई बैठक बैठक में ज्यादा से ज्यादा सब्जी उत्पादकों को जोड़ने एवं व्यवसाय बढ़ाने पर किया विचार (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार का प्रयास हर थाली में बिहारी सब्जी पहुंचाने का है। सरकार के इस लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ की बैठक जिला सहकारिता कार्यालय में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग द्वारा प्राधिकृत शाहाबाद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह रोहतास डीसीओ राजीव कुमार सिंह एवं उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह कैमूर डीसीओ शशिकांत शशि ने की। बैठक में कैमूर के बिहार राज्य प्रसंस्करण एवं विपरण सहकारी फेडरेशन (वेजफेड) अध्यक्...