भभुआ, अक्टूबर 4 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार थाना हाजात में बंद कैदी से मिलने पहुंचे व्यक्ति की निशानदेही पर हथियार बरामद एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के साथ गयी पुलिस टीम ने छापेमारी में की कार्रवाई चांद,एक संवाददाता। जिले की चांद थाना पुलिस ने हथियार व गोली के साथ तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया हैं। बदमाशो के पास से एक देशी कट व दो जिन्दा कारतुस व तीन मोबाइल बरामद किया हैं। गिरफ्तार बदमाशो में चांद थाना क्षेत्र के दारुनपुर निवासी विकास कुमार, नौडीहा के विवेक यादव व शिवरामपुर के आकाश कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि वीते तीन अक्टुबर को चांद थाना हाजात में बंद कैदी से मिलने के क्रम में एक व्यक्ति आकाश कुमार का चरित्र संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जांच के क्रम...