Bhabua News: हथियार दिखा 40 ग्राम सोने का जेवर छीने
भभुआ, जुलाई 8 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। स्थानीय बाजार के एक आभूषण व्यवसाई से हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को कुड्डी नहर पथ में 40 ग्राम सोने का जेवर छीन लिये। हालांकि इस मामले की सूचना आभूषण व्यवसाई बैरी गांव निवासी जितेंद्र सेठ ने चांद थाने को नहीं दी है।
घटनाक्रम मिली जानकारी के अनुसार, आभूषण व्यवसाई जितेंद्र बुधवार को सोने का जेवर देने के लिए बाइक से शिव गांव जा रहे थे। बूंदाबांदी की वजह से खराब रास्ता को देख चांद लौटने लगे। इसी दौरान कुड्डी गांव के पास नहर पथ में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक रोकवाई और हथियार के बल पर जेवर छीन लिए। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी आभूषण व्यवसायी द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कार्रवाई पशु तस्कर सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.