भभुआ, जुलाई 24 -- Bhabua News: चैनपुर। स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदीप कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी नंदू सिंह का बेटा है। उसपर पर्वतपुर में एक किसान की हत्या करने का आरोप है। उसके खिलाफ चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से संदीप फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पकड़कर उसे जेल भिजवा दिया गया। औखरा औ गौरी गांव से दो वारंटी गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा है। चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव से अमरजीत कुमार और गौरी गांव के रहने वाले रमाशंकर राम को पकड़ा है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों के खिलाफन्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। वारंट का निष्पादन करने के लिए उन्हें पकड़कर मेडिकल जांच कराने के बाद दोन...