Bhabua News: सड़क पर यात्री वाहन खड़ा कर रहे चालक
भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: रामपुर। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में वाहन स्टैंड नहीं है। इस कारण चालक अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर यात्रियों को उसमें बैठाने व उतारने का काम कर रहे हैं। इससे जाम लगता है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जानकार बताते हैं कि वाहन स्टैंड के लिए भूमि चिन्हित कर सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। मालूम हो कि बेलांव से वारणासी, भभुआ, सासाराम, चेनारी आदि जगहों के लिए वाहन खुलते हैं।
ग्रामीण पथों में मवेशी बांधे जाने से परेशानी रामपुर। प्रखंड के कई गांवों के मुख्य मार्गों पर मवेशी बांधे जा रहे हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आने-जाने के लिए जगह काफी कम मिल पा रही है। हादसे की भी आशंका बनी रह रही है। मवेशी अपनी पूंछ से कपड़े भी गंदे कर दे रहे हैं। रास्ते में मवेशियों को बांधने से मना करने पर पशुपालक झगड़ा करने लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.