भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: सड़क दुर्घटना में तीन सहोदर भाई घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के शांति नेत्रालय के पास अनियंत्रित ऑटो एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीन सहोदर भाई घायल हो गए। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के करवंदिया गांव निवासी मुन्ना राम के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, 25 वर्षीय पुत्र सौरव गांगुली और 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं। सोमवार की शाम उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सौरभ ने बताया कि सचिन का चैनपुर से इलाज कराकर एक ही बाइक पर तीनों भाई घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दो साल के बच्चे संग भटकती महिला मिली इसी दौरान ऑटो वाले ने पीछे से उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गये। कैप्शन- कैमूर के चैनपुर स्थित शांति नेत्रालय के ...