भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज चार की खबर सड़क के अभाव में टापू बन जाता हैं बड़वानकला गांव बारिश के दिनो में बदहाल हो जाती हैं मोरम की बनी सड़क बरसाती मौसम में आने जाने में ग्रामीणो को होती हैं परेशानी भगवानपुर, एक संवाददाता। जिले के अधौरा प्रखंड का बड़वानकला गांव आजादी के बाद से अब तक सड़क सुविधा से वंचित है।

सड़क की स्थिति गांव तक पहुंचने के लिए भगवानपुर प्रखंड की ओर से बड़वान घाटी होकर एक मोरम की कच्ची सड़क है। लेकिन बरसात शुरू होते ही यह सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क पर बिछाई गई मोरम बह जाती है और जगह-जगह गड्ढे व कीचड़ हो जाते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि चार पहिया वाहन तो दूर, बाइक और साइकिल से भी आवागमन मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी ...