Bhabua News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को झटका, ऋणात्मक शेष विपत्र
भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को झटका, ऋणात्मक शेष विपत्र मोबाइल पर माइनस राशि का संदेश मिलते ही बिजली कार्यालय पहुंचे लोग विभाग का दावा, कई माह से लंबित फिक्स चार्ज का किया गया है समायोजन भभुआ, नगर संवाददाता। अगस्त माह के अंतिम दिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके मोबाइल पर बिजली बैलेंस अचानक हजारों रुपये माइनस दिखने लगा। शनिवार देर शाम तक जिन उपभोक्ताओं के खाते में 100, 200 या 500 रुपये तक शेष थे, रविवार की सुबह उनके मोबाइल पर माइनस 3 हजार से लेकर 16 हजार रुपये तक की राशि दिखने लगी। अचानक हुए इस बदलाव से उपभोक्ता चिंतित हो गए। वह अपने-अपने मोबाइल पर बैलेंस जांचने लगे और देखते ही देखते बिजली विभाग कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। कई लोगों की बिजली भी कट गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.