भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: स्टेडियम में दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास दंगा जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने के लिए पुलिस ने की मॉक ड्रिल उपद्रवियों को पीछे हटाने व स्थिति को सामान्य करने की कार्रवाई का किया अभ्यास रामपुर, एक संवाददाता।

पूर्वाभ्यास का उद्देश्य बेलांव थाने की पुलिस द्वारा स्टेडियम परिसर में दंगा नियंत्रण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दंगा जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने के लिए विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रित करने, उपद्रवियों को पीछे हटाने तथा स्थिति को सामान्य करने की कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को आपात स्थिति में संयम के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों का अभ्यास ...