भभुआ, अक्टूबर 23 -- मवेशी तस्करी में गिरफ्तारी Bhabua News: दुर्गावती-ककरैत घाट पथ में कल्याणपुर बाजार के समीप की कार्रवाई पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था उत्तर प्रदेश का तस्कर (पेज पांच) दुर्गावती, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुर्गावती-ककरैत घाट पथ में कल्याणपुर बाजार के समीप से शुक्रवार को पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से तीन मवेशियों को बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर रीतेश कुमार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तौफापुर गांव निवासी पाखंडु का पुत्र है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती-ककरैत घाट पथ से उत्तर प्रदेश की तरफ से एक स्कॉर्पियो में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना का सत्यापन करने के बा...