Bhabua News: सोहनी करने जा रही महिला को सांप ने डसा
भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: सोहनी करने जा रही महिला को सांप ने डसा चांद। थाना क्षेत्र के छोटका अमांव गांव के बधार में धान की सोहनी करने जा रही एक महिला को सांप में डस लिया। उसे सदर अस्पताल लाया गया। पीड़िता 40 वर्षीया सुनीता देवी चांद थाना क्षेत्र के छोटका अमांव गांव निवासी तेनचू राम की पत्नी है। परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी धान की सोहनी करने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। कैप्शन- चांद थाना क्षेत्र के छोटका अमांव गांव के बधार में धान की सोहनी करने जाने के दौरान सांप के डसने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कबार से 11 सौ एमएल शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.