भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: नेशनल ब्वाय फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर लीग में बनाई बढ़त खेल मैदान में दिखा दोनों टीमों के खिलाड़ी अंतिम समय तक जूझते रहे (युवापेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जगजीवन स्टेडियम में सोमवार को जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप का मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। फुटबॉल क्लब भभुआ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नेशनल ब्वाय फुटबॉल क्लब भभुआ को 1-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ फुटबॉल क्लब भभुआ ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

मैच की शुरुआत मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में गोल करने की होड़ दिखाई दी। मैदान पर गेंद पर कब्जे को लेकर खिलाड़ियों के बीच लगातार जोरदार मुकाबला चलता रहा। फुटबॉल क्लब भभुआ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रमक रणनीति अपनाई और विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नेह...