Bhabua News: सोख्ता निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच कमेटी गठित
भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: 50% सोख्ता का निर्माण प्राक्कलन से हुआ हो तो वह इस्तीफा दे देंगे पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने जनहित के मुद्दों पर की चर्चा (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पंचायत सरकार भवन बेलांव के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख घुरा यादव व संचालन बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने किया। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही प्रखंड प्रमुख घुरा यादव ने आरोप लगाया कि प्रखंड क्षेत्र में निर्मित सोख्ता गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं। प्राक्कलन के अनुसार सोख्ता की खुदाई नहीं की गई है। वहीं 10 इंच मोटी ईंट की जोड़ाई के स्थान पर महज पांच इंच की जोड़ाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि यदि रामपुर प्रखंड में 50 प्रतिशत भी सोख्ता का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार हुआ है तो वह अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
सोख्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.