भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर कैमूर जिले में सुपर-पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।

अभियान की देखरेख अभियान के लिए प्रतियिुक्त अफसरों की ड्यूटी का डीएसपी मुख्यालय, भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश, यातायात डीएसपी दयानंद कुमार एवं पुलिस निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों के ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों के कामकाज का जायजा लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

हाईवे पर दुर्घटना हि.प्र. दो घायलों को सदर अस्पताल किया रेफर भभुआ। पिपरिया में हाईवे पर अनियंत्रित बाइक से गिर कर दो लोग घायल हो गये। घायलों में मो...