Bhabua News: सुंदरम के निर्णायक गोल से सहूका की शानदार जीत
भभुआ, अक्टूबर 13 -- Bhabua News: तूफान क्लब अखलासपुर को 1-0 से हराया, सुपर लीग-16 का मुकाबला समाप्त 17 अक्टूबर से शुरू होगा सुपर लीग-8 का रोमांच, खिताब के लिए भिड़ेंगी आठ टीमें (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जगजीवन स्टेडियम में मंगलवार को जिला फुटबॉल सुपर लीग-16 का अंतिम मुकाबला रोमांच और संघर्ष के बीच खेला गया। इसमें ब्राइट कैरियर पब्लिक फुटबॉल क्लब सहूका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफान फुटबॉल क्लब अखलासपुर को 1-0 से शिकस्त दी। साहूका की जीत के नायक सुंदरम तिवारी रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। कैमूर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की। अखलासपुर की ओर से राजन, चितरंजन, माइकल और रवि ने कई हमले किए, लेकिन सहूका की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.