भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: नगरपालिका मध्य विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की पहल, 20 हजार सीड बॉल बनाने का लक्ष्य नीम, जामुन, कचनार व शीशम समेत कई प्रजातियों के बीज से तैयार किए गए सीड बॉल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में हरियाली बढ़ाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीड बॉल तैयार करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News विद्यालयों में पौधरोपण अभियानछात्राओं की भागीदारी पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रजाति के बीज से बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नीम, जामुन, कचनार, खैरा, कनेर, शीशम सहित फलदार व छायाद...