Bhabua News: सावन में गोदना गोदने वाली आने लगीं महिलाएं
भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: भगवानपुर। सावन में नवविवाहित महिलाओं में गोदना गोदवाने की मांग बढ़ गई है। गोदनहारिन भी गांवों में घूमती नजर आ रही हैं। गृहणियों राधा देवी व प्रीती देवी ने बताया कि सावन में गोदना गोदवाने की परंपरा पुरानी है। कहा जाता है कि शादीशुदा जो महिला बिना गोदवाए रहती है, उसके हाथ से खाना परोसने पर दोष होता है। हालांकि अब इस परंपरा को माननेवालों की संख्या में कमी आने लगी है। सरोजा देवी ने बताया कि अब तो शहर की नई-नवेली दुल्हन गोदना गोदवाने की जगह टैटू बनवाने लगी हैं। गोदनहारिन गोदना गोदते समय कजरी गा रही हैं, जिससे सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ लग जा रही है। गोदना गोदनेवाली महिलाएं हर दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं。
मवेशियों से होने वाली समस्याएं नहर पथ में मवेशी बांधने से हादसे की आशंका भभुआ। शहर के वार्ड तीन में नहर पथ व व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.