भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: पीड़िता का इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक कराने लेकर चले गए अधौरा पीएचसी लाने पर चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच कर मृत बताया (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चाया गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।

चाया गांव में घटना मृतका 48 वर्षीया शांति देवी अधौरा थाना क्षेत्र के चाया गांव निवासी मराछु सिंह की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह 9:00 बजे स्नान करने के दौरान झड़कर गिरे बाल को शांति कमरे की दीवार में रख रही थी। इस दौरान उस छिद्र में रहे सांप ने उसकी अंगुली को पकड़ लिया।

परिवार की प्रतिक्रिया बड़ी मुश्किल से सांप ने अंगुली छोड़ी। अंगुली से खून रिश्ता देख शांति ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों द्वारा उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय आनन फानन में उसे झाड़फूंक करा...