भभुआ, अगस्त 26 -- Bhabua News: भभुआ। यूपी के चन्दौली कोर्ट से जारी सम्मन का तामिला कराने इलिया थाने की पुलिस भभुआ पहुंची। इलिया थाना के जमादार ने भभुआ थाना क्षेत्र के आपराधिक मामले के आरोपी का सम्मन तामिला नगर थाना पुलिस के सहयोग से कराया। यूपी पुलिस ने नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से आरोपित के सम्मन का तामिला कराने के लिए सहयोग मांगा, जिसपर कैमूर पुलिस के सहयोग से कार्य कराया गया।

गंगापुर में मारपीट हि.प्र. मारपीट में गंगापुर का ग्रामीण घायल भभुआ। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल गंगापुर निवासी कृष्णा कुमार को इलाज कराने के लिए उसके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच क...