भभुआ, अगस्त 2 -- Bhabua News: पेज चार की खबर समुचित पानी निकासी की ब्यवस्था नहीं रामपुर, एक संवाददाता। केन्द्र सरकार द्वारा अतिमहत्वपूर्ण भारत माला एक्सप्रेस-वे पथ प्रखंड क्षेत्र में बनवाया जा रहा है। इसके निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए जगह-जगह छोटे छोटे पुलिया बनवाया गया है। इसके अलावा होम पाइप भी जगह जगह लगाया गया है। इसके بعد भी क्षेत्र के अकोढी,नरजो,बसिनी,चमरियांव मौजा के बधार में पानी जमा रह रहा है। इसका कारण पानी निकासी की जगह पर मिट्टी गिरा दिया गया है। ऐसे में पुरा पानी निकासी अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में धान की फसल तो हो जाएगा। लेकिन, खेतों में जमा पानी रहेगा, उस स्थिति में उसका कटाव व रबी फसल की बोआई करना असंभव है। ऐसे स्थिति में प्रभावित किसानों को हजारों रुपए की घाटा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मक्का कि बिक्री बढ़ी ...