भभुआ, जुलाई 2 -- Bhabua News: रामपुर। प्रखंड के सबार-बगही पथ में करमचट थाना से सटे पूरब भाग में गंदा पानी जमा है। जलजमाव के बीच वाहनों के आने-जाने से सड़क में गड्ढा बन रहा है, जिससे वाहनों के आने-जाने व राहगीरों को राह तय करने में परेशानी हो रही है। रात में यह परेशानी बढ़ जाती है। अनजान चालक यह नहीं जान पाते हैं कि जलभराव वाली सड़क में कितने गहरे और कहां गड्ढे हैं। ऐसे में उनकी गाड़ी के चक्के गड्ढों में गिर जाते हैं, जिससे हादसे होने और वाहन के पाट्स खराब होने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Siwan News नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानजलनिकासी की समस्या ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी के लिए यहां नाली का प्रबंध नहीं किया गया है। इस वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी यहीं पर जमा होता है, जिससे परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जलनिकासी के ...